Bhartiya Vidya Mandir School

Bhartiya Vidya Mandir School

Click to Download the Registration-cum-Admission Form for the Session 2025-26

Message Board

« Back

​हिंद की आन- बान - शान और पहचान हिंदी के सम्मान में भारतीय विद्या मंदिर, किचलू नगर लुधियाना में भरपूर जोश व उत्साह के साथ मनाया गया हिंदी दिवस « 13/Sep/2025

"हिंदुस्तान की भाषा'- हिंदी  के सम्मान में भारतीय विद्या मंदिर, किचलू  नगर , लुधियाना में  हिंदी दिवस भरपूर जोश व उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर हिंदी  भाषा की गौरवमयी गाथा को विविध स्तर पर व्याख्याित किया गया एवं इस क्रम में भारत की संस्कृति और संस्कारों की प्रतिबिंब हिंदी भाषा की विविध  विधाओं - *हास्य- व्यंग्य मिश्रित कविता,  संभाषण व काव्य गायन तथा शब्द जाल खेल  आदि गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।

 हिंदी भाषा के चमत्कारी स्वरूप को दर्शाते‌ हुए शब्दों से संबंधित कुछ खेल जैसे शब्दों के विभिन्न रूपों का प्रयोग, संख्या संबंधित शब्दावली, एक साथ अनेक विशेषणों का प्रयोग द्वारा एक संक्षिप्त कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिससे कार्यक्रम की रोचकता को और भी बढ़ावा मिला।

 प्रधानाचार्या श्रीमती रंजू मंगल ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि  हिंदी हिंदुस्तान की सांस्कृतिक धरोहर को सहेज कर रखने वाली व राष्ट्रीय एकता की सूत्रधार भाषा है। अतः हमें  इसकी गरिमा को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।